उत्तराखण्डशासन
संविधान दिवस पर आई जी अमित सिन्हा ने पुलिस कर्मियों को एकता अखंडता की दिलाई शपथ।
*देहरादून 26 नवम्बर।
श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई।*
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक- श्री ए पी अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर- श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम- श्री सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।