जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण दिये निर्देश, स्कूल वार्डन से ली जानकारी

0
239

शामली। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा स्कूल में चल रही समस्त गतिविधियों के बारे में स्कूल वार्डन रश्मि पाठक से जानकारी ली। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा स्कूल में कम्प्यूटर लैब, खेल मैदान, भोजन मेस, रसोई कक्ष, पानी की व्यवस्था, छात्रावास की व्यवस्था, पुस्तकालय, सी0सी0टी0वी0, पंखों की सक्रियता की जानकारी ली और मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा कक्षा में जाकार बच्चों से अगली कक्षा में प्रवेश की जानकारी ली, पढ़ाई कैसी हुई है प्रश्न पूछा गया बच्चों ने उत्तर दिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकों की वितरण की जानकारी ली। तथा खेल एकडमी प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी ली गयी। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन व प्रति बच्चा कनवर्जन कास्ट भी जानकारी ली गई।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा बच्चों द्वारा तैयार की गयी रचनात्मक पेंटिंग्स भी पूछी और देखी। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को विद्यालय में समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित मिला अनुचर सी0एल0 पर मिली। संबंधित के अनुसार बच्चों के नये नामांकन 33 के होने है। वर्तमान में 67 में से 40 बच्चे उपस्थित मिले। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जूनियर हाईस्कूल बनत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा मिड डे मील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए मल्टी हैंडवॉश के नीचे साफ-सफाई के साथ ही शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय दिव्यांग बालिका रिया, कक्षा-3 के बारे में भी बात की स्पेशल एजूकेटर को पढ़वाने के लिये दिशा निर्देश दिये। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के हेल्थ चेकअप के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन पर निर्देश दिये। निरीक्षण के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी कु0 कोमल, जिला समन्वयक राजीव कुमार, विनोद कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

रिर्पोट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।