भाजपा की तानाशाही के विरोध में चलेगा अभियान
मसूरी। कांग्रेस पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है, देश में किसी को अपनी बात करने का अधिकार छीना जा रहा है। संसद में विपक्ष को सवाल पूछने नहीं दिया जाता और पूछने पर उन पर ईडी की छापेमारी की जाती है ऐसे में लोकतंत्र बचा कहां है। अडानी से सरकार के क्या संबंध में उनकी कंपनी के बीस हजार करोड कहां से आए यह देश पूछना चाहता है।
शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाये कि कांग्रेस सांसद के सदन में सवाल पूछने पर उनके खिलाफ मानहानि का मामला शुरू हो जाता है व उसके बाद उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। उन्होने कहा कि भाजपा के नेता आये दिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं के नामों को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। अब कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ हर ब्लाक स्तर पर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने पर प्राथमिकी दर्ज कराएगी। भाजपा के ऐसे कार्यों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है कांग्रेस घर घर जाकर भाजपा के खिलाफ जनता के बीच जायेगी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार निरंतर दबाव की राजनीति कर रही है जो भी कांग्रेस का नेता सदन या संड़क पर आवाज उठाती है तो उसे कुचलने का कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, उपेंद्र थापली, मोहन थापली, रितेश जोशी, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, सुशील अग्रवाल, जयपाल राणा, नागेद्र उनियाल, केदार चौहान आदि मौजूद रहे।