महिलाओं को दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ भी
देहरादून। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान स्वच्छता उत्सव 2023 एवं वुमन आइकन लीडिंग स्वच्छता अवार्ड 2023 की घोषणा की गई एवं इस को लेकर देशभर के शहरी निकायों में 31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाने है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की ओर से किए जा रहे कार्य को निकाय एवं राज्य स्तर पर करना तथा उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत करना है। स्वच्छोत्सव के लॉंच के दौरान ही विमन आइकॉन्स लीडिंग सैनिटेशन एंड वेस्ट मैनेजमेंट चैलेंज-2023 की घोषणा भी की गई। चैलेंज-2023 शहरों में स्वच्छता हासिल करने की दिशा में काम करने वाली महिला उद्यमियों या महिलाओं के समूह को सम्मान देना भी है। मंत्रालय की ओर से नगर निगम भी कचरे की बढ़ती समस्या को देखते हुए वा उसके निस्तारण के लिए अपने स्तर पर स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन करने जा रही है, जिसमे शहर को कचरा मुक्त करने के लिए 31 मार्च को 11 बजे स्वच्छता मशाल मार्च मुहीम का आयोजन होने जा रहा है। इसके साथ ही सभी उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता शपथ भी दिलाई जाएगी। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि विश्व विद्यालय, स्कूल, स्वयं सहायता समूह आदि की विद्यार्थी एवं महिलाओं की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत महिलाओं को सिर्फ भागीदारी से आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका दी गई है और इस अभियान को स्वच्छ उत्सव नाम दिया गया है।