नई शिक्षा नीति में वेद और विज्ञान का संदेश: अमित शाह

0
140

गुरूकुल कांगड़ी विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

हरिद्वार। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 99 विद्यार्थियों को स्नातक, 100 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, 56 विद्यार्थियो को पीएचडी की उपाधि प्रदान की और 83 विद्यार्थियो को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि  स्वामी श्रद्धानंद द्वारा स्थापित गुरूकुल कांगड़ी विवि महर्षि दयानन्द का संदेश और भारत की पौराणिक शिक्षा पद्धति को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में नई शिक्षा नीति लाए हैं, इसमें स्वामी दयानन्द की शिक्षा की दृष्टि है, स्वामी श्रद्धानन्द का वेद और विज्ञान की शिक्षा के समन्वय का संदेश है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महान शिक्षाविद् स्वामी श्रद्धानंद ने जो यह अद्भुत धरोहर मां भारती को सौंपी थी, उसका हिस्सा बनना और सभी साथियों से जुड़ना, मेरे लिए प्रेरक भी है और आनंददायक भी है। इस अवसर पर कुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा.सत्यपाल सिंह, कुलपति प्रो.सोमदेव शंतांशु, कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत,  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, डा.कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, आदेश चाहान, संत एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

गृह मंत्री अमित शाह के हाथों इन्हें मिला स्वर्ण पदक

अविशी चौधरी- भौतिकी विज्ञान

वैभव काण्डवाल- बीएससी

प्रज्ञा चौधरी- एमएससी  कंप्यूटर विज्ञान

ओम प्रकाश- एम ए संस्कृत साहित्य

सागर चिन्नयोटी – एमएससी सूक्ष्म जीव विज्ञान

दीक्षांत समारोह में ये संत रहे मौजूद

परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, महामंडलेश्वर कैलाशानन्द महाराज, महंत रवीन्द्र पुरी महाराज, यज्ञ मुनि महाराज, स्वामी जयंत, आचार्य राजेन्द्र, आचार्य विजयपाल शास्त्री,स्वामी प्रणवानन्द,स्वामी यतीश्वरानन्द।

प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे।

दीक्षांत समारोह में मौजूद रहे ये राजनेता

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत, सांसद डॉ. नरेश पोखरियाल ‘निशंक’ राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट, विधायक मदन कौशिक,विधायक आदेश चौहान आदि।