अनिल शर्मा अध्यक्ष, सचिव पद पर राजबीर बिष्ट विजयी

0
262

दून बार एसोसिएशन के संपन्न हुए चुनाव के परिणाम किए गए घोषित

देहरादून। दून बार एसोसिएशन के संपन्न हुए चुनाव में मंगलवार को परिणाम के बाद अध्यक्ष पद पर अनिल शर्मा को विजयश्री हासिल हुई।  अनिल शर्मा को कुल 1237 वोट मिले है जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 951 वोट मिले है। सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट विजयी हुए, उन्हे 617 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर प्रकाश टी पाल रहे जिन्हे 539 वोट प्राप्त हुए। जबकि ऑडिटर पद पर 1091 वोट पाकर ललित भंडारी विजयी हुए है।  देहरादून बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर चार बार के सचिव रह चुके अनिल शर्मा का कब्जा रहा। अनिल शर्मा ने राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 286 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। अनिल शर्मा को 1237 वोट मिले, जबकि बंटू को 951 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आलोक घिल्ड़ियाल को 284 वोटों से संतोष करना पड़ा। ऑडिटर पद पर ललित भंडारी ने 1091 वोटों से जीत हासिल की, जबकि राजीव रोहिला को 574 वोट मिले।  बार एसोसिएशन के लिए मतदान सोमवार को हुआ था। इस बार चुनाव में करीब 71 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव में 3488 अधिवक्ताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन, 2476 अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया।  इस बार अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए कुल 41 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। इनमें से थ्री प्लस महिला और सेवन प्लस पुरुष कार्यकारिणी सदस्य पर एक-एक अधिवक्ता ने ही नामांकन किया था। ऐसे में वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

अध्यक्ष पद

अनिल कुमार शर्मा जी 1237

राजीव शर्मा जी  951

आलोक घिडियाल  जी 284

सचिव

राजबीर बिष्ट जी 617

प्रकाश टी पाल जी 539

अनिल पंडित जी 423

अजय बिष्ट जी 343

उपाध्यक्ष

भानु प्रताप सिसोदिया 839

विनोद कुमार सागर 488

अल्पना जदली 393

सह सचिव

अनिल सिंह बिष्ट 1012

कपिल अरोड़ा 1046

संजय कुमार  सिंह 271

ऑडिटर

जितेंद्र सिंह भंडारी 460

ललित भंडारी 1091

राजीव कुमार रोहिल्ला 574