माध्यमिक शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों का ट्रांसफर

0
280

देहरादून। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को 16 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सचिव शिक्षा रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश में शिव प्रसाद सेमवाल को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा
पिथौरागढ, रमेश चंद्र पुरोहित को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा चंपावत, ( मुख्य शिक्षा अधिकारी की नियमित तैनाती होने तक मुख्य शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है)। प्रदीप कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा देहरादून व मुख्य शिक्षा अधिकारी की नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ,आशुतोष भंडारी को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार, धर्म सिंह जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा चमोली ,राय सिंह रावत उपनिदेशक एससीईआरटी उत्तराखंड देहरादून , उमा पंवार  जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा टिहरी,  हेमलता भट्ट को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा अल्मोड़ा व मुख्य शिक्षा अधिकारी की नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अत्रेश सजाना जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा, डॉ अशोक कुमार गुसाई जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा चंपावत, राजेंद्र प्रसाद  प्राचार्य डाइट  टिहरी, कमला  बडवाल उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड, हरक सिंह कोहली प्राचार्य डायट डीडीहाट पिथौरागढ़, दलेल सिंह जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा बागेश्वर, नागेंद्र बर्त्वाल जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल और राजवीर सिंह सविता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हरिद्वार भेजे गए हैं।