उत्तराखण्डधर्म-कर्म

नगर कीर्तन में गुरुबानी से गूंज उठी द्रोण नगरी

पंज प्यारों की अगुआई में शहर में निकाला गया नगर कीर्तन

देहरादून। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 356 वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान मे भव्य नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा करनपुर से किया गया। संगत द्वारा गुरुबानी गायन से द्रोण नगरी गूंज उठी, संगत ने गुरु महाराज क़ो शीश निभा मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा करनपुर में अरदास के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी क़ो पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन की आरम्भता हुई। संगत गुरु साहिब जी क़ो मत्था टेक आर्शीवाद लेने के लिये उत्सुक दिखाई दिये  नगर कीर्तन गु. करनपुर से सर्वे चौक, क्वालिटी चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खी बाग़ पुलिस चौकी से गु. श्री गुरु सिंह सभा मे संपन्न हुआ। प्रधान गुरबख्श सिंह ने कहा कि गुरपूर्व मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नगर कीर्तन की सुचारु व्यवस्था के लिये गु. सिंह सभा के अध्यक्ष स. गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, गु. करनपुर के प्रधान सरदार अजीत सिंह, महासचिव गुरविंदर सिंह सेठी, गु. रेस कोर्स के प्रधान बलबीर सिंह साहनी, गुरविंदर पाल सिंह सेठी, ईश्वर सिंह, गुरप्रीत सिंह, देवेंदर सिंह भसीन, देविंदर पाल सिंह मोंटी, राजिंदर सिंह राजा, जसपाल सिंह, बलजीत सिंह सोनी, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह मोठी आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button