उत्तराखण्डमहिला जगत

महिला सशक्तिकरण को लेकर हुई चर्चा

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है महिला आरक्षण विधेयक: आशा

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कि महिला आयोग अध्यक्षा से भेंट

देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष रेखा शर्मा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर देहरादून पहुंची। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा नौटियाल ने उनसे मुलाकात की और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्य साझा किए। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ महिलाओं तक पहुंचे इसके लिए महिला मोर्चा प्रदेश में महिलाओं को जागरूक व योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए प्रयासरत है।
भाजपा सरकार “सशक्त महिला – समर्थ समाज” की भावना को आत्मसात करते हुए महिला हितों के लिए हमेशा संवेदनशील एवं क्रियाशील रही है। भाजपा सरकार हमेशा ही महिला हितों के प्रति संवेदनशील रही है। महिलाओं का सम्मान अगर कहीं है तो वह केवल भाजपा की सरकार में है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इस इस प्रदेश में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा, जिस पर वह आज खरे उतरे हैं । भाजपा सरकार का यह कदम “सशक्त महिला – समर्थ समाज” की भावना को परिलक्षित करने वाला है।
प्रदेश की धामी सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा मे जहां एक न्यायपूर्ण निर्णय बताया है वहीं राज्य महिला आयोग द्वारा पहली बार बनाए गये ड्राफ्ट मे राजनीतिक पदो पर 50 फ़ीसदी महिलाओ को नियुक्त किए जाने की जानकारी भी साझा की है। उन्होंने कहा कि इन अभूतपूर्व निर्णय से निश्चित रूप से महिलाओ का भविष्य देवभूमि मे सुरक्षित, सुदृढ एवं सम्पन्नता की ऊंचाईयो को पार करने मे सक्षम होगा। उत्तराखंड की सरकार का इन निर्णयों के लिए भाजपा महिला मोर्चा हृदय से आभार व्यक्त करती है और महिलाओं को बधाई देती हैं।

Related Articles

Back to top button