कैराना। जिला बार एसोसिएशन कैराना का वार्षिक चुनाव बार भवन में संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंदी को चार मतों से पराजित किया। वहीं, महासचिव पद पर आलोक चौहान ने विजयी प्राप्त की। परिणाम की घोषणा होने के बाद अधिवक्ताओं द्वारा जश्न भी मनाया गया।
बुधवार को बार भवन में जिला बार एसोसिएशन की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव आयुक्तगण एडवोकेट ईशपाल सिंह, बह्मपाल सिंह चौहान, मुख्तार हुसैन, राजबीर सिंह व चौधरी रियासत अली की देखरेख में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। कुल 302 अधिवक्ता मतदाताओं में से 286 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद को 150, ब्रह्म सिंह को 146 मत मिले। इस प्रकार रामकुमार वशिष्ठ को चार वोटों से विजयी घोषित किया गया। महासिचव पद पर आलोक चौहान को 203 व सरवेज जंग को कुल 93 मत मिले। इसमें आलोक चौहान 110 मतों से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अनन्त कुमार ने 177 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखलाक को 105 वोटों से पराजित किया। जबकि तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी विनोद कुमार को 47 मत मिले। सहसचिव पुस्तकालय पद के प्रत्याशी अमित कुमार ने 167 मत हासिल करके अपने प्रतिद्वंद्वी नदीम को 47 वोटो से हराया। नदीम को कुल 120 मत प्राप्त हुए, जबकि यहां 19 मत निरस्त हुए। प्रशासनिक पद पर आदित्य कुमार ने 143 मत प्राप्त कर विजयी हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रिजवान को 72 तथा अजय कुमार को 69 मत मिले, जबकि 12 मत कैंसिल हुए। वहीं, परिणाम की घोषणा होने के बाद अधिवक्ताओं ने का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा जश्न मनाया गया।
—————-
ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित
जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट जयपाल कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा चौधरी सदारत अली कनिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सखावत अली, सलमान पंवार, रविन्द्र कुमार व मोहम्मद कुर्बान को भी निर्विरोध चुना गया है। वही, वरिष्ठ सदस्य पद पर मजहर हसन भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
रिर्पोट:- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।