हिमाचल की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

0
118

2024 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी पार्टी: माहरा

देहरादून। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन पर पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा ने कांग्रेस परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस जनों ने पटाखे छोड़े व मिष्ठान वितरण किया एवं ढोल की थाप पर जीत के जश्न में नृत्य किया। इस अवसर पर करण मेहरा ने कहा की हिमाचल वासियों ने आज समूचे देश को महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ निर्भीक होकर लड़ने का एक रास्ता दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को भी बधाई देते हुए कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मल्लिकार्जुन खडगे के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल कर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकारों ने अपने कार्यकाल में जनता की उपेक्षा तथा झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकारें बनाने का काम करेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, पीके अग्रवाल, गरिमा दसौनी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, लक्ष्मी अग्रवाल, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, नजमा खान, शीशपाल बिष्ट,मोहन काला आदि मौजूद रहे।