पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में भट्ट ने मांगे वोट
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को दिल्ली एमसीडी चुनाव मे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न चुनावी सभाओं मे शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की गति को बनाए रखने को प्रत्यशियों के पक्ष में मतदान की अपील की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की ओर से जानकारी के अनुशार महेंद्र भट्ट ने शनिवार को एमसीडी चुनाव में कार्यक्रम के तहत बापरोला सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कुमार त्रिपाठी, विनोद नगर सीट से रविन्द्र नेगी, मयूर विहार फेज 2 से विपिन बिहारी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैठकों व जनसंपर्क अभियान में पार्टी प्रत्यशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के निर्देशों में उत्तराखंड में हुए विकास के कार्यो की जानकारी देते हुए डबल इंजन की सरकार के महत्व पर फोकस किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ बापरोला सीट पर प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चोधरी एवं उत्तराखंड के प्रवासी वसंत जोशी, विनोद नगर सीट से वार्ड प्रवासी विरेन्द्र वल्दिया, मयूर विहार फेस 2 पर पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट, महामंत्री खिलेंद्र चौधरी एवं रमेश गडिया भी मौजूद रहे।