Uncategorized

कर्मचारी की मौत को लेकर भड़का आक्रोश

नगर निगम ने किया कर्मचारियों कार्य बहिष्कार

देहरादून। अधिकारी के उत्पीड़न से हुई कर्मचारी की मौत को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया जिससे नगर निगम में कामकाज ठप हो गया। कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारी उनका उत्पीड़न करते हैं जिसके कारण उन्हें भारी मानसिक दबाव में काम करना पड़ता है और इसी का नतीजा यह रहा कि एक युवा कर्मचारी की मृत्यु हो गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन ने ऐसे अधिकारियों पर लगाम नहीं लगाई तो बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम में घटना हुआ और विरोध प्रदर्शन करते हुए निगम के सभी अनुभागों में तालाबंदी कर दी। जिससे सभी कामकाज ठप हो गए। महासंघ के महामंत्री सत्येंद्र कुमार का कहना था कि निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार के कारण विधि सहायक गौरव गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। वर्तमान में भी अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को मानसिक रूप से उत्पीड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में निगम प्रशासन को कार्रवाई की जानी चाहिए यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है तो कर्मचारी संघ इसके विरुद्ध सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। साथ ही दोषी अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को भी विवश होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व निगम प्रशासन का होगा। कार्य बहिष्कार के 3 घंटे बाद महासंघ की और से महापौर सुनील उनियाल गामा को एक ज्ञापन सौंपा गया जिस पर महापौर ने नगर आयुक्त को वार्ता कर उचित कार्रवाई का आदेश दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अमीरुद्दीन,  योगेश आनंद, राकेश पांडे, नेपाल सिंह, चंद्रपाल, शमीम अहमद, राकेश बलूनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button