उत्तराखण्डपर्यावरण

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी।

देहरादून। शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ पछुवादून संयुक्त समिति का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। पछुवादून संयुक्त समिति ने ऐलान किया है कि अब वार्ता के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटेंगे। प्रशासन जब कोई ठोस कार्रवाई कर धरना स्थल पर वार्ता करेगा तब ही आंदोलन स्थगित किया जायेगा। चेतावनी देते हुए कहा कि बुधवार को क्षेत्र में प्लांट के खिलाफ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान पछुवादून संयुक्त समति ने प्रशासन और नगर निगम पर टाल मटोल करने का आरोप लगाया है। समिति की मांग है कि प्रशासन प्लांट को जहां भी स्थानांतरित करना चाहता है उस जगह को चिन्हित करने व प्लांट को हटाये जाने की तिथि सुनिश्चित कर लिखित आश्वासन दे। आरोप लगाया कि प्रशासन और नगर निगम टालमटोल कर रहे हैं। कहा कि जब तक प्रशासन यह समय सीमा सुनिश्चित नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि पछुवादून संयुक्त समिति को लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। आंदोलन के लिए लोगों का कारवां बढ़ता जा रहा है। कहा कि प्लांट को शीशमबाड़ा से हटाना ही होगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि बुधवार को क्षेत्र के लोगों के साथ विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष चौतन्य अनिल गौड़, सचिव राजेंदर राज गंगसारी, अरुण कुमार, राय सिंह, प्रकाश भट्ट, शूरवीर चौहान, प्रेम कोठारी, राजेंद्र सिंह चौहान, जय कृत राणा, रमेश चंद्र बलूनी, विजय पंवार, राजेंद्र बलूनी, रवि दास, विनोद कश्यप, योगेश महावर, भागमल बंसल, हर्षदीप गुप्ता, अश्वनी गर्ग, शिव सिंह, ललित चतुर्वेदी, विजयपाल सिंह बर्तवाल, धीरेंद्र चौधरी, प्रकाश चौहान, सुनील शर्मा ,सपना शर्मा, वीरेंद्र बलूनी, अशोक नेगी ,अमित पंवार हरीश बिष्ट आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button