Uncategorized

गंगा पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

हरिद्वार। कनखल थाना स्थित बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा पुल के नीचे रविवार दोपहर अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसी व्यक्ति का गंगा किनारे शव मिलने की लोगों ने तत्काल ही इसकी जानकारी कनखल थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
कनखल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर डेढ़ बजे सूचना मिली की बैरागी कैंप क्षेत्र से कनखल को जोड़ने वाले पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस शव की आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिल पाया, जिससे उसकी पहचान हो सके।. पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। अब अगर 3 दिन में शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button