यौन शोषण मामलाः प्रखर महाराज की शिष्या ने अपने परिजनों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

0
197

हरिद्वार। कानपुर में एक युवती के साथ यौन शोषण मामले में हरिद्वार के बड़े संत प्रखर महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अब इस मामले में प्रखर महाराज की शिष्या चिदानंदमयी सामने आई हैं। चिदानंदमयी ने अपने गुरु का बचाव करते हुए अपने ही माता-पिता पर साजिश करने का आरोप लगाया है। बता दें चिदानंदमयी ही वो युवती है, जिसके माता-पिता ने प्रखर महाराज पर यौन शोषण के आरोप लगाये हैं।
स्वामी प्रखर महाराज पर उनकी शिष्या के परिजनों जबरन बंधक बनाए जाने ओर यौन शोषण के आरोप का उनकी शिष्या चिदानंदमयी ने खंडन किया। उन्होंने अपने ही परिजनों से जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया उनके संन्यास लेने से पूर्व ही परिजन लगातार उन पर दबाव बनाते आ रहे हैं कि वे संन्यास छोड़ फिर से गृहस्थ जीवन में चली आए। लेकिन, संन्यास के अपने दृढ़ संकल्प पर कायम हैं। चिदानंदमयी ने अपने परिजनों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पुलिस और अन्य जगह दिए गए शिकायती पत्र भी दिखाये हैं। उन्होंने अपने परिजनों पर अपने गुरु स्वामी प्रखर महाराज के आश्रम की संपत्ति को हड़पने की साजिश के साथ साथ कई गंभीर आरोप लगाये हैं। चिदानंदमयी ने परिजनों से खुद की जान को खतरा भी बताया है। उन्होंने कहा वे अपनी सुरक्षा और परिजनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाइकोर्ट जाएंगी।