उत्तराखण्डहेल्थ

कांग्रेसियों ने की कूड़े का निस्तारण करने की मांग

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को ज्ञापन सौंपा

देहरादून। महानगर कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या 18, 49, 51, 47 के कूड़े का निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार कई वर्षों से नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 18, 49, 51, 47 के कूड़े को उठाकर भगत सिंह कालोनी अल्पसंख्यक आयोग के निकट डाला जाता रहा है। परन्तु इन वार्डो का कूड़ा अब भगत सिंह कालोनी में डालने पर वहां के कुछ अराजक तत्व अड़गा डाल रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से यह भी अनुरोध किया कि कुछ समय से नगर निगम की ओर से नालियों से जो बजरी मिट्टी निकाली जाती है उसका उठान भी नही हो पा रहा है। जिससे सड़क में चलने वालों लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. गोगी ने स्वास्थ्य अधिकारी से व्यवस्था करने की मांग की। अन्यथा महानगर कांग्रेस कमेटी वह समस्त पार्षद नगर निगम में प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निमग की होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से वार्डो का विस्तार करते हुए 40 वार्ड नए बनाए गए थे। उस समय कैबिनेट बैठक में यह निर्णय हुआ था कि नए वार्डों के व्यवसायिक टैक्स 10 वर्षो तक राहत दी जाएगी। परन्तु अब उन्हें व्यवसायिक टैक्स लेने का फरमान जारी किया गया है जो कि अनुचित है।  ज्ञापन देने वालों में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ विजेंद्र पाल सिंह, इलियास अंसारी, आनंद त्यागी, सागर लांबा, हुकुम सिंह गढ़िया, अमित भंडारी, आशीष गुसाईं, अरविंद गुरुंग, अभिषेक तिवारी, लकी राणा, सूरज छेत्री आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button