उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-कर्म

रमजान का चाँद नजर आते ही चौसाना क्षेत्र में खुशी, तरावीह की तैयारियों में तेजी

चौसाना। रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होने की खबर मिलते ही चौसाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। चाँद नजर आने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और मस्जिदों में इबादत की तैयारियाँ तेज हो गईं।

शाम होते ही लोग आसमान में चाँद देखने के लिए बेताब नजर आए। जैसे ही रमजान के चाँद के दिखाई देने की पुष्टि हुई, लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और तरावीह की तैयारियों में तेजी आ गई। चाँद देखने के लिए दानिश हुसैन, मोहम्मद अली, नावेद, वसीम राजा आदि मौजूद रहे, जिन्होंने चाँद नजर आते ही खुशी जाहिर की और लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी। इस मौके पर हजरत मौलाना मरगूब साहब और मौलाना अथर हसन साहब ने रमजान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में बिताएं, जरूरतमंदों की मदद करें और इस पवित्र महीने की बरकतों को हासिल करें। रमजान की शुरुआत होते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। सेहरी और इफ्तार की तैयारियों के लिए दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिला। सिवईं, खजूर, फल, दूध और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी। कई दुकानदारों ने रमजान को देखते हुए खास इंतजाम कीयें हैं, जिससे लोगों को कोई दिक्कत न हो। रमजान का चाँद नजर आने के साथ ही पूरे चौसाना क्षेत्र में एक आध्यात्मिक माहौल बन गया है।

रिर्पोट : चौसाना से अभिमन्यु चौहान के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button