छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान किये जाने की अपील की
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल28 सितम्बर
। सरोवर नगरी डीएसबी कालेज के छात्र संघ चुनाव जो कि 29 सितंबर को होने हैं देर शाम तक परिणाम भी घोषित किया जायेगा साथ ही जीते हुए छात्र संघ के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराई जाएगी। उक्त जानकारी कालेज के प्रोफेसर ललित तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कॉलेज प्रशासन के अनुसार बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आज सभी छात्र व छात्रा प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर अपने माहौल में मतदान करने की बात छात्र छात्राओं से की तमाम कालेज के हित की बात कर आस्वाशन दिये गए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए। इस दौरान कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस टीम मौके पर तैनात दिखाई दी। साथ ही ड्रोन से भी सारी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी।
अब 29 सितंबर 2026 को पता चलेगा देर शाम डीएसबी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में किस किस के सर में ताज सजेगा।