उत्तराखण्डराज्य

उत्तराखंड में शुरू हुई हाड़ कंपाने लगी ठंड , जलस्रोत जमे।


देहरादून। उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों में कई जगह प्राकृतिक स्रोत जम गए हैं। आलम यह है कि शनिवार के बाद रविवार को भी ठंड का कहर जारी रहा।
कई स्थानों पर चमोली, पिथौरागढ़, मुनस्यारी जैसे ऊंचाई क्षेत्रों के गांवों में नलों पर सुबह के समय पानी जम जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण अपने और मवेशियों के लिए बर्फ को पिघलाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री और हर्षिल में झरने, गदेरे जम गए हैं। देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़क गया है। यहां के लोग भी ठंड से परेशान हैं। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पहुंच गया है। ऊधमसिंह नगर न्यूनतम तापमान के करीब पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचने से शुरू हुई शीतलहर के चलते दिल्ली, पंजाब और देहरादून आदि रूटों की बसों का संचालन प्रभावित रहा। कुछ बसें एक से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं।

Related Articles

Back to top button