उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया होली उत्सव

देहरादून,02 मार्च 2026 —होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा ट्रस्टी एडवोकेट पंकज होलकर के नेतृत्व में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में होली उत्सव बड़े ही उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर ट्रस्टी एवं डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर तथा स्कूल की प्रिंसिपल हरलीन कौर चौधरी ने सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन सहित विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के डायरेक्टर एवं उनकी टीम की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
होली उत्सव की सांस्कृतिक छटा उस समय और निखर उठी जब स्कूल बैंड रोलिंग रॉकर्स ने मनमोहक प्रस्तुति दी। आधुनिक संगीत वाद्ययंत्रों पर भक्ति संगीत और होली के गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश साझा किया।
रंगों की खुशबू, मिठाइयों और पकोड़ों के स्वाद से सजा यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और अपनी जड़ों से जुड़ाव को मजबूत करने वाला साबित हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने इस यादगार होली मिलन समारोह की सराहना की और ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Back to top button