पर्यूषण पर्व पर लगातार बह रही जैन मुनियों के प्रवचनों की अमृत धारा

0
645

देहरादून। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर माजरा में पर्यूषण पर्व के अवसर पर श्री 1008 दस लक्षण महामंडल विधान का आयोजन बहुत भव्य रूप में किया जा रहा है,इस विधान को जैन मुनि 108 आचार्य श्री विबुद्ध सागर जी एवम 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है दोनो साधु जैन धर्मशाला में विराजमान है। प्रतिदिन प्राप्त 6.30 बजे से श्रीजी का अभिषेक शांति धारा नित्य नियम पूजन किया जा रहा है। विश्व शांति और कल्याण की भावना से प्रतिदिन शांति धारा की जा रही है, आज की शांति धारा करने का सौभाग्य सार्थक जैन को प्राप्त हुआ अहमदाबाद से विद्वान पंडित महेंद्र जैन द्वारा दोनो मुनियों के आशीर्वाद से यह परम सुखदाई विधान कराया जा रहा है। संगीतकार अमित दीपू पूरे विधान को लय बद्ध तरीके से संगीत और मधुर भजन के साथ इस विधान को बहुत आनंद दाई बना रहे है उनकी मधुर वाणी से श्रद्धालु सहज ही भक्ति रस में सराबोर होकर झूमने लगते है। आज पंचम धर्म सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए विधानाचार्य पंडित महेंद्र जैन जी ने बताया कि जीवन में सत्य धर्म का बहुत महत्व है सत्य भाषी मनुष्य जीवन में सुख प्राप्त करता है जबकि मिथ्या भाषी अनेक कष्ट प्राप्त करता है,उसको हर वक्त यह याद रखना पड़ता हुआ की किस व्यक्ति से क्या झूठ बोला था।हमारे धर्म शास्त्रों में लिखा भी है की सत्यवादी जीव ही जीवन में सुख पाता है हमे कभी किसी को कटु वचन मिथ्या वचन नही बोलने चाहिए,सत्य वादी कटु जरूर लगते है किंतु वो ही सच्चे हितैषी होते है,हमे अपने जीवन में सत्य को आत्मसात करना चाहिए इसी में मनुष्य की आत्मा का कल्याण होता है।आज संध्या काल में श्री जी की आरती की गई एवं जैन मिलन चेतना शाखा द्वारा धार्मिक अक्षर निधि गेम प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समाज के बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। मिलन शाखा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन चेतना की अध्यक्ष वीरांगना सारिका जैन मंत्री सुनीता जैन एवम् सभी सदस्य वीरांगनाओ ने सुंदर महावीर प्रार्थना की, इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन मंत्री प्रवीण जैन कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन उपाध्यक्ष मुकेश जैन प्रतीक जैन डॉक्टर रोहित जैन अशोक जैन संजय जैन हिमांशु जैन संजीव जैन गोपाल सिंघल एवं संयोजक आदिश जैन राहुल जैन, संजय जैन महिलाओं में रजनी जैन मीता जैन सुधा जैन रीना जैन रेखा जैन मधु जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में मंत्री वीर प्रवीण जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं सुंदर कार्यक्रम के लिए जैन मिलन चेतना को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की।