राजनीति

भाजपा का सोशल मीडिया सेल भ्रामक खबरे फैलाकर जनता को कर रहा गुमराहःपंवार

देहरादून। प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार ने अपने भाजपा में जाने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि भाजपा का सोशल मीडिया सेल भ्रामक खबरें फैला कर जनता को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वह आज भी कांग्रेस के झंडे के साथ प्रचार-प्रसार में लगे हैं। न जाने भाजपा को इस तरह की खबरें कहां से मिलती हैं। वह कांग्रेस के सिपहसालार है और रहेंगे। उनके भाजपा में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने भाजपा के सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैला कर कांग्रेस की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह भाजपा की ओछी हरकतें हैं और चुनाव जीतने के ओंछे हथकंडे हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज कांग्रेस से पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में जाने के बाद अब अन्य कई कांग्रेसी विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार के साथकृसाथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का भी नाम शामिल है। वही उत्तरकाशी विधायक के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा सकते हैं। इस बाबत जब किशोर उपाध्याय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीडिया वाले क्या सोचते व कहते हैं अलग बात है मैं अगर किसी बात को लेकर पार्टी से नाराज हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं काग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का मीडिया प्रफोपोगंडा है। भला मैं ऐसा सोच भी कैसे सकता हूं। किसी के कहने से क्या होता है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button