उत्तराखण्डराजनीति

नितिन नबीन के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर महेंद्र भट्ट ने दी बधाई

पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर भी जताई खुशी

देहरादून, 14 दिसंबर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने बिहार की पावन धरती से आने वाले युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता श्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्री भट्ट ने कहा कि संगठन के प्रति श्री नितिन नबीन की निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और दूरदर्शी सोच निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री नितिन नबीन भाजपा को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करते हुए जनविश्वास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही श्री महेंद्र भट्ट ने श्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

अपने संदेश में श्री भट्ट ने श्री पंकज चौधरी के व्यक्तित्व और संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि वे एक अनुशासित, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से पार्टी की सेवा करते रहे हैं। सात बार सांसद रह चुके श्री चौधरी एक ज़मीनी नेता हैं और उनके पास समृद्ध राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, अनुभव और कार्यकुशलता से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button