उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा तो दें सूचना : अरविन्द संगल , नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में वितरित किया जाएगा नागरिक सूचना पत्र

शामली। नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों में अगर मानक के अनुसार कार्य न हो रहा तो नागरिक इसकी सूचना पालिका चेयरमैन अथवा अवर अभियंता सिविल को दें। उन्होंने कहा कि शहर में नागरिक सूचना पत्र कार्य गुणवत्ता पत्रक बांटा जाएगा जहां नागरिक पत्रक के माध्यम से अपनी देखरेख में कार्य कराएं।
नगर पालिका में आयोजित बैठक में नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकांश वार्डों में पालिका द्वारा कार्य प्रारंभ भी करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जो कार्य किये जा रहे है उनके लिए नगर पालिका परिषद शामली द्वारा नागरिक सूचना पत्र-कार्य गुणवत्ता मानक पत्रक बांटा जाएगा। यह नागरिक सूचना पत्र जहां पर कार्य प्रारम्भ होगा, उस स्थान के आस-पास व गली मौहल्ले में यह बांटा जाना अनिवार्य है। शहर के सभी नागरिकों को बताया गया है कि जहां-जहां पर पालिका द्वारा निर्माण कार्य चल रहे है, वे आप कार्य गुणवत्ता मानक पत्रक के आधार पर ही अपनी देखरेख में सम्पूर्ण करायें। यदि सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है तो उसकी सूचना पालिका चेयरमैन या अधिशासी अधिकारी, अवर अभियन्ता सिविल को लिखित या मोबाइल पर दे सकते है। नागरिक सूचना पत्र पर सभी अधिकारियों के नंबर भी मौजूद हैं। इस मौके पर सभासद आशीष गुप्ता, श्रीकांत सिंह राणा अवर अभियंता सिविला, हर्ष गर्ग अवर अभियंता जलकल, अनिल कुमार शर्मा लिपिक, सतबीर शर्मा, पवन संगल, सन्नी मंगल, मनोज कुमार, विशाल कुमार, प्रदीप पुंडीर आदि भी मौजूद रहे।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button