नीलकंठ महादेव मंदिर में चेन छीनने वाली हरियाणा की चार महिलाएं गिरफ्तार

ऋषिकेश। नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन को आई महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीयूष जोशी पुत्र देवेंद्र जोशी निवासी न्यू भारत नगर भिवानी हरियाणा ने लक्ष्मणझूला थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को उनकी माता सुनीता जोशी नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आई थी।
मंदिर परिसर में जब वह दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थी तभी उनके आसपास खड़ी कुछ महिलाओं ने उनके गले पर झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली। जिसके बाद महिलाएं भीड़ में गायब हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला प्रमोद उनियाल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक मनोज गैरोला को जांच सौंपी गई थी। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की।घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज में चार महिलाएं चेन छिनती हुई नजर आई। जिसके बाद संबंधित महिलाओं की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें ममता पत्नी विनोद, कमलेश पत्नी भीम सिंह, पूजा पुत्री रोहित तथा सुमन पत्नी गोलू सभी निवासी मोहल्ला राम कॉलोनी थाना सदर जिला रेवाड़ी हरियाणा शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
https://www.xn—–7kccgclceaf3d0apdeeefre0dt2w.xn--p1ai/
uksleepingpillsonline.com provigil 200mg tablet
Thank you for great content. Hello Administ.