उत्तराखण्डशासन

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन हॉल मेंं सुनी जन समस्यायें

-सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें: मुख्यमंत्री

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल मेंं जन समस्याओंं को सुना। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को अनेक समस्यों से अवगत कराया जिसमें मुख्य रुप से. सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के साथ अधिकारियों को सम्बंधित निर्देश दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button