दंत चिकित्सक के चाकू घौपा इलाज के दौरान मौत

2
4795
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत में लेनदेन को लेकर दंत चिकित्सक व मेडिकल स्टोर संचालक में हुए विवाद के बाद स्टोर संचालक ने दंत चिकित्सक को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर शामली चिकित्सालय पहुंचे जहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सक की मौत हो गयी। उत्तेजित परिजनों ने शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। युवक की हत्या की घटना से बनत में भी तनाव फैल गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा बनत के मौहल्ला आजाद नगर निवासी विपिन की मौहल्ला हकीकतनगर में दंत क्लीनिक है। शनिवार की सुबह विपिन का मौहल्ले में मेडिकल स्टोर चलाने वाले सोेनू पुत्र सरफराज से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया जिसमें दोनों में मारपीट हो गयी। इसी दौरान सोनू ने दुकान में रखे चाकू से विपिन को बुरी तरह गोद डाला जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घायल चिकित्सक के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल केा उपचार के लिए शामली सीएचसी लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया लेकिन मेरठ में उपचार के दौरान विपिन ने दम तोड दिया। परिजन शव को लेकर बनत लौट आए तथा शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। मामला दो समुदाय का होने के कारण बनत में तनाव फैल गया। भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए तथा आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन आरोपित की गिरफ्तार की मांग पर अडे रहे। पुलिस ने किसी प्रकार परिजनों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया लेकिन परिजन आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम पर बैठे रहे। समाचार लिखे जाने तक परिजन सडक पर थे जाम लगा हुआ था।

2 COMMENTS

  1. Друзья нуждались в поддержке, и я решил подарить им цветы. “Цветов.ру” сделал этот процесс простым, а красочный букет точно придал им немного света в серых буднях. Советую! Вот ссылка https://%D0%B0%D0%B2%D0%B8%D1%82%D0%BE-%D0%BC%D0%BE%D1%81%D0%BA%D0%B2%D0%B0.%D1%80%D1%84/essentuki/ – купить цветы с доставкой

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here