Uncategorized

गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान करने आये युवक की डूबने से मौत 

बिडौली ,शामली। गंंगा दशहरा पर्व पर हरियाणा से यमुना में स्नान करने के लिये आयें 25 वर्षीय प्रवीण पुत्र रणवीर गांव नीरू खेडी की डूबने से मौत गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा नीरू खेडी से तीन युवक गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने के लिये बिडौली घाट पर आयें थे। तीनों युवक स्नान हेतु यमुना नदी में उतरे दो युवक तो यमुना से किसी तरह से बाहर आ गये किन्तु प्रवीण गहरे गडढे में फंस गया बाहर आये दोनों युवकों ने यमुना में प्रवीण की बहुत खोज की आस-पास के लोगों ने भी खोजा किन्तु अभी तक प्रवीण की खोज नहीं हो सकी है। प्रशासन की तरफ से गोताखोरों या नाव का कोई प्रबंध नहीं किया गया था। इस तरह के हादसे पहले भी कई बार होते रहे हैं। रेत खनन माफियाओं ने यमुना का सीना छलनी-छलनी कर दिया है बड़े बड़े गडढे यमुना में कर दिए हैं हद तो ये हो गयी की रेत खनन माफियाओं ने यमुना में रेत की ऊंची ऊंची मेढ़ लगाकर यमुना का रास्ता ही बदल दिया है बड़े गडढे हर तरफ दिखाई दे रहें हैं। समय समय पर जांच अधिकारी आते जरूर है पर सब कुछ मानक अनुसार चल रहा है कह कर खनन माफियाओं को क्लीन चिट देकर आ जाते हैं।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button