Uncategorized

पालिका के कर अधीक्षक बने शाकिर हुसैन

कैराना। नगर निगम आगरा से शाकिर हुसैन को नगरपालिका का कर अधीक्षक बनाया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
कैराना नगर पालिका में कर अधीक्षक का पद पिछले दिनों से रिक्त चल रहा था। अब नगरपालिका में शाकिर हुसैन को कर अधीक्षक बनाया गया है। वह आगरा में नगर निगम में नियुक्त थे। वहीं, शाकिर हुसैन ने नगरपालिका में पहुंचकर अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Related Articles

Back to top button