ओवरलोड व बिना कागजात के वाहन चालकों की रही रात भर शामत*

0
6289

*

बागपत,खेकड़ा। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जिससे वाहन चालकों में हडकंप बना रहा | इस दौरान दो बसों को सीज किया गया |

एआरटीओ ने दिल्ली से हरियाणा जा रही दो बसों को रोका तो कागज अधूरे मिले |दोनों बसों पर हजारों रुपए का जुर्माना लगाकर तहसील परिसर में खड़ा कर दिया | उक्त कार्रवाई से नियम ताक पर रखकर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा |रात भर कोई भी ओवरलोड वाहन व बिना कागजात वाला वाहन हाईवे पर दौड़ता नहीं दिखाई दिया |