


देहरादून: पछवादून के कालसी चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के समीप मधुमक्खियों से भरा ट्रक पलट गया है। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक हिमाचल के रोहडू से सेब के बागानों में लगे मधुमक्खियों के लगभग 180 बॉक्स को लेकर सहारनपुर की ओर जा रहा था।
घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
वाहन सवार सौरभ ने बताया कि वह हिमाचल के रोहड़ू से सेब बागानों से मधुमक्खी को लेकर सहारनपुर जा रहा था। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया, ट्रक में ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे।
राजस्व उप निरीक्षक सुखदेव जिनाटा ने बताया कि ट्रक में 5 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 3 लोगों के हल्की चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। यह सभी लोग गांधीनगर सहारनपुर के रहने वाले हैं।
BETHKIS delivers the same amount of antibiotic as other available nebulized tobramycin products 300 mg in only 4 mL when to take viagra before sex