उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का हुआ सम्मान

देहरादून 03 मार्च 2026 । उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) द्वारा सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक प्रेरणा का संदेश देने वाला रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद), पूर्व विधायक मुकेश कोहली, अतिविशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र त्यागी, धारा न्यूज के प्रधान संपादक वीरेंद्र यादव, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम भट्ट अपने परिवार सहित तथा पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह नेगी उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत नन्ही प्रतिभा अवन्या की “श्री गणेश नमः” की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। यूनियन की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा का संचार हो।
सम्मानित व्यक्तियों का विवरण
सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान:
निर्मल जोशी (जिला कमांडेंट, होमगार्ड)डॉ.ए.एन. सिंहा
डॉ. अशोक कुमार,सरिता त्रिपाठी,दाताराम कोठारी,मनोज सिंह,सूचना विभाग से संजय कुमार एवं बिजेंद्र सिंह
न्यायिक प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य:
अधिवक्ता अनुज गुप्ता,सामग्रजीत सिंह नेगी (यह सम्मान प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है)
शिक्षा क्षेत्र:सरिता सती
संगीत क्षेत्र:गोपाल भटनागर,आशीष सेमवाल,कमल कांत चमोली
शैक्षणिक उपलब्धि:
हाईस्कूल परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र सक्षम गुसाईं को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल भेंट की गई।
मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, एकता, भाईचारे और नवचेतना का पर्व है। उन्होंने सम्मानित सभी व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की तथा पत्रकारों से समाज की सच्चाई को जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण बनाने के लिए कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, कंपनी कमांडेंट होमगार्ड रेखा भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा तथा पीयूष निगम ने संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग की टीम के लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर पहाड़ी संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई।
अतिविशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संप्रेषण नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी भी है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि यूनियन द्वारा प्रतिवर्ष होली मिलन एवं दीपावली महोत्सव के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है, जिससे समाज में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा मिलता है।
समारोह में राज्य मंत्री मधु भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलमेश रमन, हनी पाठक, भाजपा वरिष्ठ नेता कुंवर जपेंद्र सिंह, राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता संजय कुमार, मनमोहन काला, राजेंद्र सिंह बिष्ट (अध्यक्ष, लायंस क्लब शिवालिक ग्रीन), वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार, अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन उत्तराखंड में पत्रकारिता की सकारात्मक छवि को सशक्त करने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरक उदाहरण बना।
सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button