अपराधउत्तराखण्ड

विवाद के बाद पति ने पत्नी पर किया चाकू से वार,मौत

देहरादून 18 अप्रैल । शनिवार की सुबह जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला ने उपचार के दौरान जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।
शुक्रवार शाम आपसी विवाद में पाल मोहल्ला में किराए पर रहने वाले आरोपी पति गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) को घायल कर दिया।महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह प्रतिभा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में रहते थे। आरोपी पति मजदूरी करता है।महिला के भाई विवेक द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जौलीग्रांट पुलिस चैकी इंचार्ज चिंतामणि मैथानी ने कहा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो बार वार किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button