ऋषिकेश में निराश्रित गौवंश हटाने का अभियान तेज, 15 गौवंश गौशाला भेजे गए

ऋषिकेश 17 अप्रैल । नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 38 में निराश्रित गौवंश को शहर की सड़कों से हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पार्षद राजू बिष्ट के सहयोग से तथा पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा के नेतृत्व में नगर निगम टीम के साथ संचालित किया गया।
अभियान के दौरान शहर में घूम रहे 15 निराश्रित गौवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर वाहन के माध्यम से मां मनसा गौशाला ट्रस्ट, निरंजनपुर हरिद्वार भेजा गया। इस पहल का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
इस अभियान में गौ सेवा दल की टीम सहित हिति सनातनी, विजेंद्र मोघा, नवीन पांडे, आदित्य ऋषभ मोघा, कृष्णा, विकास, बिराजपाल, पार्षद मुस्कान चौधरी, कृष्ण
शर्मा एवं नगरवासियों ने सक्रिय सहयोग दिया।



