महिला आरक्षण विधेयक को मातृ शक्ति सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय :माला राज्यलक्ष्मी शाह

देहरादून 16 अप्रैल। टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने महिला आरक्षण विधेयक को मातृ शक्ति सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय बताया है। उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक कदम के साथ भारत, महिला अधिकारों को लेकर कई मायनों में दुनिया के विकसित देशों से भी आगे निकल जाएगा। इस विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि
यह विधेयक केवल सीटों का आरक्षण नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की निर्णयात्मक भूमिका को सुनिश्चित करने का एक संकल्प है। वर्षों से लंबित इस सुधार को लागू कर भाजपा सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि नारी शक्ति उनके लिए केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अपील की कि तमाम विरोधाभास के बावजूद भी महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के लिए सदन को एकजुटता से निर्णय लेना चाहिए।
महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह
सांसद टिहरी लोकसभा



