उत्तराखण्डविशेष समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर सिद्धार्थ बंसल का जाना हालचाल

देहरादून 07 अप्रैल । मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर राज्यसभा सांसद Naresh Bansal के सुपुत्र सिद्धार्थ बंसल का कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान चिकित्सकों से सिद्धार्थ बंसल के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने को सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ बंसल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button