उत्तराखण्डशिक्षा

उत्तराखण्ड में विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना पर जोर, राज्यपाल से रौनक जैन की भेंट

देहरादून, 03 अप्रैल 2026 । गुरमीत सिंह से आज लोक भवन में तुलाज इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रौनक जैन ने उत्तराखण्ड में प्रस्तावित विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना को लेकर राज्यपाल के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
प्रस्तावित संस्थानों में समेकित स्वास्थ्य शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष बल दिया गया है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण शैक्षणिक संस्थान प्रदेश को शिक्षा, शोध एवं रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखण्ड राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button