धर्म-कर्मउत्तराखण्ड

श्री श्याम सुंदर मंदिर में प्रभु श्री रामचंद्र जी का छठी उत्सव धूमधाम से संपन्न

देहरादून 01 अप्रैल । श्री श्याम सुंदर मंदिर में प्रभु श्री रामचंद्र जी महाराज जी का छठी उत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान महिला संकीर्तन मंडल द्वारा भक्ति भाव से परिपूर्ण सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। “राम स्तुति”, “राम जी की निकली सवारी”, “रमापति राम जय बोलो सीताराम”, “भये प्रगट कृपाला दीन दयाला” और “आज बधाई बजे रंग महल में” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
छठी उत्सव के उपलक्ष्य में प्रभु श्री रामचंद्र जी की सवारी भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर महिला संकीर्तन मंडल की श्रीमती गोपी गोगिया, डोली रानी मोहन (पार्षद), उषा मेहंदी रत्ता, रेखा टुटेजा, शशि, रमा तनेजा, साक्षी वर्मा, सुदेश कालिया, शशि कोहली, ज्योति कोहली, हर्षिता जोगिया, पीहू टुटेजा, शकुंतला भाटिया, मधु गुप्ता, मोनिका मेहंदी रत्ता, कमलेश सूरी, अलका अरोड़ा, मोनिका सूरी, आशा भाटिया, प्रगति शर्मा, मधु माटा, साधना कपूर, सावित्री माटा, सुदेश आनंद, कविता जोगिया, लवली देवी, किरण छब्बर सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में चंद्र मोहन आनंद, मनोज सूरी, गौरव कोहली, यशपाल मग्गो, कपिल गोगिया, अनिल जोशी, बलराम जोशी, गिरीश गॉड, जोगिंदर पाल वर्मा, संजय मेहता, विक्की खंडूजा, मोनू चंदना, पवन मेहंदी रत्ता तथा महामंत्री गोविंद मोहन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और आस्था की नई ऊर्जा का संचार किया।

Related Articles

Back to top button