उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

महावीर जयंती पर सेवा कार्यों की मिसाल: भंडारा, ‘नेकी की दीवार’ और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

देहरादून,29 मार्च। श्रीमहावीर जयंती के पावन अवसर पर शहर में सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महावीर जयंती से एक दिन पूर्व आदि अनादि संभाग के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन महासमिति की ओर से कढ़ी-चावल का भंडारा आयोजित किया गया। इसके साथ ही ‘नेक की दीवार’ की भी स्थापना की गई, जिसमें संस्था की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
आदि अनादि संभाग की संरक्षक श्रीमती कल्पना जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को आहार दान और वस्त्र दान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में संस्था की सभी महिलाओं का सराहनीय सहयोग मिलता है, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होता है।
वहीं, श्री मनोहर लाल जैन धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा क्योर हॉस्पिटल के सहयोग से तिलक रोड पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब 150 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
इस अवसर पर चिकित्सालय के प्रधान राजीव जैन, मंत्री अंकुर जैन, अजय जैन, गौरव जैन, प्रमोद जैन, प्रवीण जैन तथा मेडिकल प्रदीप नागलिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इन सेवा कार्यों के माध्यम से महावीर जयंती के संदेश—अहिंसा, करुणा और परोपकार—को सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button