उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

शहीदी दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में निकली भव्य पदयात्रा, युवाओं में गूंजा देशभक्ति का स्वर

देहरादून,23 मार्च 2026। शहीदी दिवस के अवसर पर “मेरा युवा भारत” देहरादून के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका रहीं। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद एवं श्रीमती कमला जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।
इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर से पथरीबाग चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी”, “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button