धामी कैबिनेट विस्तार: नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे अहम विभाग

देहरादून 22 मार्च। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद यह आवंटन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही बनाए रखे हैं।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे अहम विभाग स्वयं देखेंगे। ये विभाग शासन संचालन की रीढ़ माने जाते हैं, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित होता है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व रहा है।
कैबिनेट में अन्य मंत्रियों के बीच भी विभागों का वितरण कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि शासन कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
मंत्रियों को मिले विभाग
खजान दास
समाज कल्याण
अल्पसंख्यक कल्याण
छात्र कल्याण
भाषा
मदन कौशिक
(विभागों की आधिकारिक सूची की प्रतीक्षा)
भरत सिंह चौधरी
ग्राम्य विकास
लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम
प्रदीप बत्रा
पंचायती राज
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
आयुष एवं आयुष शिक्षा
पुनर्गठन एवं जनगणना
राम सिंह कैड़ा
परिवहन
सूचना प्रौद्योगिकी
सुशासन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रौद्योगिकी
शहरी विकास
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन
इसके अलावा सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए विभागीय बंटवारे से सरकार को उम्मीद है कि प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

