देहरादून में मंत्रिमंडल विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार को मिला नया बल

देहरादून, 20 मार्च 2026 । 
लोक भवन में शुक्रवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल), राज्यपाल उत्तराखण्ड ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में इन नए चेहरों के शामिल होने से सरकार के कामकाज को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि मंत्रिमंडल का यह विस्तार प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंत्री जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
समारोह में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट तथा नरेश बंसल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और गरिमा का माहौल बना रहा।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी चुनौतियों और विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन को साधने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता अब विकास परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने और जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना



