उत्तराखण्डशासन

प्रदेश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

नैनीताल/देहरादून,17 मार्च 2026 : नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आम जनता को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों में भी व्यावसायिक सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्य सचिव ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार समय पर गैस की आपूर्ति की जा रही है और व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की घबराहट में न आएं और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी उपभोक्ताओं को नियमित

रूप से एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button