उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-संस्कृति

पहला रोजा रखने पर बच्चों का हौसला बढ़ाया, इफ्तार पार्टी में जुटे लोग

झिंझाना(शामली)। रमजान माह के 25वें रोजे पर कस्बे में दो नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ अपना पहला रोजा रखकर सबका दिल जीत लिया। बाबर हुसैन कुददूसी की पुत्री आमना (7 वर्ष) और मोहम्मद हसन मियां कुददूसी के पुत्र मोहम्मद हसन (6 वर्ष) ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ अपना पहला रोजा रखा। बच्चों के पहले रोजे की खुशी में परिजनों ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कस्बे के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें दुआएं दीं।
इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से नगर पंचायत चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप, भाजपा नेता राहुल देव गुप्ता, डा. सतीस कुमार कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार संगल, सभासद इकराम सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार गोयल, शान मियां, जिशान अहमद, मुशारफ राणा (एमडी लाइफ समाचार भारत), हाजी सफदर अल्वी, अमजद अल्वी, मौलाना अकरम, अहमद मियां खादिम, आशीष मित्तल (स्कूल प्रबंधक), मोहम्मद रफी, शाकिब फारूकी, महोत्सिम सिद्दीकी, तनवीर आलम, खुर्शीद आलम (पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर हरियाणा राज्य हज कमेटी) सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर बच्चों को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button