ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से किशोरी लापता
रुद्रपुर 15 मार्च । ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी दिनांक 12 मार्च को शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी। जब देर रात तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने किशोरी की खोजबीन आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
बेटी का कोई सुराग न मिलने पर परेशान परिवार ने अंततः ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।



