उत्तराखण्डराज्य

राज्यपाल से आईएमए कमांडेंट की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 10 मार्च 2026। लोक भवन में मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नगेन्द्र सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। राज्यपाल ने आईएमए द्वारा देश की सेवा के लिए उत्कृष्ट सैन्य अधिकारियों को तैयार करने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
भेंट के दौरान सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button