उत्तराखण्डविशेष समाचार

श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव सम्पन्न, मनीष जैन अध्यक्ष, डॉ. संजीव जैन प्रबंधक चुने गए

विपिन जैन उपाध्यक्ष और राजकिरण जैन बने कोषाध्यक्ष

देहरादून 08 मार्च।

श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गए। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मनीष जैन ने 150 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सतीश जैन को 87 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विपिन जैन ने 192 मत हासिल कर विजय प्राप्त की, जबकि प्रशांत जैन को 42 मत मिले।
प्रबंधक पद के लिए हुए मुकाबले में डॉ. संजीव जैन ने 142 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि संजय जैन को 99 मत मिले। सहायक प्रबंधक पद पर राकेश जैन 117 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि सचिन जैन को 114 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राजकिरण जैन ने 162 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि बालेश जैन को 53 मत मिले।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे संगठन और समर्थकों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास के लिए पूरी टीम मिलकर निरंतर कार्य करेगी।
उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों, सहयोगियों और समर्थकों को उनके स्नेह, विश्वास और पूर्ण समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही नई प्रबंध कार्यकारिणी समिति ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

Related Articles

Back to top button