ब्रजवीर सिंह पीरखेडा सभापति व नजाकत खान उपसभापति निर्विरोध चुने गए

झिंझाना। ऊन रोड पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड झिंझाना के निर्विरोध सभापति चुने गए ब्रजवीर सिंह पीरखेडा, उपसभापति पर नजाकत खान टपराना चुनें गये।नो संचालक के चुनाव में तीन निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी सचिन दहिया एवं सहचुनाव अधिकारी राहुल पंवार रहे।इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
शनिवार को ऊन रोड पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी- पैक्स) लिमिटेड झिंझाना में सभापति का चुनाव हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी सचिन दहिया एवं सहचुनाव अधिकारी राहुल पंवार की निगरानी में ब्रजवीर सिंह पीरखेडा को सभापति एवं नजाकत खान को उपसभापति निर्विरोध चुना गया।कुल नो संचालक चुनें गये जिसमें सत्तो दरगाहपुर, राजकुमार रजाकनगर, सोमपाल जमालपुर निर्विरोध चुने गए। जबकि रेशू राणा ने मुमताज, नजाकत ने आशीष,शोरण सिंह ने राजकुमार, महेश ने दिव्य, अमित तोमर ने गुरनाम को हराया।इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष शांता सिंह प्रधान, पूर्व चेयरमैन देशपाल सिंह,नरेश कुमार, योगेन्द्र सिंह,रीनू सरोहा भाजपा मंडल अध्यक्ष गढीपुख्ता,विनित पंवार सचिव, पंकज सरोहा, कुंवरपाल, रामगोपाल शर्मा,विनोद कुमार, योगेन्द्र सिंह सहित सम्मानित लोगों ने विजयी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।
