उत्तराखण्डविशेष समाचार
चंपावत के अनुज पंत ने रचा इतिहास, UPSC में 69वीं रैंक हासिल कर बने IAS, मुख्यमंत्री ने फोन पर दी बधाई
देहरादून 06 मार्च । Pushkar Singh Dhami ने चंपावत जनपद के बाराकोट ब्लॉक स्थित ग्राम छुलापै निवासी अनुज पंत को UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित होने पर फोन कर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुज पंत की इस उपलब्धि ने पूरे Uttarakhand को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने अनुज पंत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से राज्य के युवा भी सिविल सेवा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
अनुज पंत की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, क्षेत्रवासियों
और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। 🎉👏



